फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी अध्यक्ष समेत 11 कार्यकारिणी सदस्यों ने की झाडू लगाने की सेवा, गुरुद्वारा सारागढ़ी से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्यद्वार तक की गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल, पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सभी 11 सदस्यों ने गुरुद्वारा सारागढ़ी से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार तक झाड़ूू लगाने की सेवा शुरू की। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से उन्हें धार्मिक सजा सुनाई गई है। सेवा करने के साथ-साथ एसजीपीसी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सतनाम वाहेगुरु का जाप भी किया। यह सेवा शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

इससे पहले जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आदेश के बाद धार्मिक सजा पूरी कर रहे इन सभी पदाधिकारियों ने श्री अकाल तख्त साहिब में 7 अक्तूबर को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के दौरान गुरुवाणी श्रवण की। दूसरे दिन की सेवा में लौंगोवाल समेत पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह मेहता, जूनियर उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह खालसा, महासचिव हरजिंदर सिंह धामी भी शामिल थे। एसजीपीसी के कई सीनियर अधिकारी भी सेवा कर रहे पदाधिकारियों के पीछे चल रहे थे।
2016 की कार्यकारिणी ने पश्चाताप की अरदास नहीं की थी
गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि 2016 में पावन स्वरूपों के आग में जलने की घटना हुई थी। उस घटना की सिख संगत से माफी मांगने के लिए वह कार्यकारिणी के साथ खुद श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए थे। उस समय की कार्यकारिणी ने इस घटना का पश्चाताप नहीं किया था। जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद वर्तमान कार्यकारिणी नेे बुधवार को पश्चाताप की अरदास गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में की थी। इसी तरह श्री अकाल तख्त साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग शुक्रवार को डाले जाएंगे। जत्थेदार के आदेशानुसार कड़ाह प्रसाद की देग भी चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें