शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1487.41 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। यह बजट पिछले साल के मुकाबले 100.04 करोड़ अधिक है। बजट इजलास तेजा सिंह समुंदरी हाल में हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने की।