फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी को अवैध निर्माण के मामले में नोटिस

Thu, 21 Nov 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर नगर निगम ने सराय के अवैध निर्माण में एसजीपीसी को नोटिस दिया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद यह नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


 कमिश्नर ने नोटिस में कहा है कि एसजीपीसी ने कुछ सराय अवैध रूप से बनाई हैं। नगर निगम से इनकी स्वीकृति नहीं ली है। यह नोटिस कमिश्नर डीबीएस खरबंदा ने जारी किया है।

  अमृतसर में हरमंदिर साहिब के आसपास कई होटल, गेस्ट हाउस और सराय बना दी गई हैं। इनकी स्वीकृति नहीं ली गई है।

हरमंदिर साहिब के आसपास हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता सर्बजीत सिंह वेरका ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

इस पर अदालत ने नगर निगम को काफी फटकार लगाई थी और आदेश दिये थे कि हरमंदिर साहिब के आसपास बने होटलों, गेस्ट हाउसों और बिना मंजूरी की सराय समेत 150 से अधिक इमारतों को गिराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कथित राजनीतिक दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब इस केस की अगली सुनवाई 25 नवंबर को है। इस पर जवाब देने के लिए नगर निगम कमिश्नर ने एसजीपीसी को नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने नोटिस जारी कर कहा है कि किसी को भी अवैध निर्माण की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें