संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। अड्डा सिधवां के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की माैत हो गई। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रणधीर सिंह निवासी माड़े ने बताया कि उसका भतीजा अमनिंदरपाल सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी माड़े अपनी स्कूटी पर गुरदासपुर से गांव लौट रहा था। अड्डा सिधवां के पास श्रीहरगोबिंदपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने गलत साइड से आकर उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह स्कूटी सहित बस के बंपर में फंस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।