फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमंदिर साहिब से लौट रही महिला से लूट, लुटेरों ने थ्री व्हीलर से सड़क पर गिराया, फोन और पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद परिवार समेत लौट रही महिला श्रद्धालु से लुटेरे मोबाइल और पर्स छीन कर फरार हो गए। गुजरात के लिए फ्लाइट लेने एयरपोर्ट जाते समय रास्ते में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो लुटेरों ने थ्री व्हीलर में बैठकी महिला को बाजू छीनकर सड़क पर गिरा दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिवार ने जहां होटल में कमरा ले रखा था, से लेकर वारदात स्थल तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

गुजरात निवासी आशीष झा ने सदर पुलिस को बताया कि वह पत्नी मीनाक्षी और दो बेटियों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे थे। यहां पहुंच कर उन्होंने वेरका बाईपास के पास एक होटल में कमरा ले लिया। शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद दोपहर तक वह होटल में रुके फिर थ्री व्हीलर से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
थ्री व्हीलर में पत्नी मोबाइल फोन देख रही थी। जैसे ही उनका थ्री व्हीलर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी के हाथ में पकड़े मोबाइल झपटने का प्रयास किया। एक लुटेरे ने कलाई से पकड़ कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें