फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड पर लगाया जाम

Thu, 12 May 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बटाला के जीटी रोड स्थित गांधी चौक में पुतला फूंककर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नगर काउंसिल बटाला की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस की ओर से पांच लोगों पर दर्ज मामले के विरोध में अलीवाल रोड के रहने वाले लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान  नगर काउंसिल का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। करीब एक घंटे बाद डीएसपी सिटी जगविंदर सिंह संधू मौके पर पहुंचे। डीएसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद विजय थापर और गुरमीत सिंह मल्ही ने बताया कि अलीवाल रोड से जो रास्ता इंडस्ट्री एरिया और स्टेशन को जाता है वहां नगर काउंसिल बटाला के उच्चाधिकारी सड़क की गलत निशानदेही करवा रहे हैं। ऐसा उन्होंने कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद नगर काउंसिल बटाला के अधिकारियों ने गुरमीत सिंह, गुरनाम सिंह और सुरिंदर कुमार वासी अलीवाल रोड समेत पांच लोगों पर झूठे आरोप लगाए कि उन्होंने नगर काउंसिल बटाला की ओर से लगाई बुर्जियां तोड़ी हैं।
विज्ञापन


नगर काउंसिल बटाला के अधिकारियों ने पुलिस को एक गलत शिकायत देकर उक्त पांचों पर मामला दर्ज करवा दिया है जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि वह समूह अलीवाल रोड वासी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करते हैं एक तो सबसे पहले दर्ज किए गए झूठे मामले को रद्द किया जाए।

दूसरा नगर काउंसिल बटाला के कुछ अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों की तरफ ध्यान न दिया गया तो वह अपने संघर्ष को बड़े स्तर पर शुरू करेंगे। 

नगर काउंसिल बटाला के ईओ मनमोहन सिंह का कहना है कि मामले में कुछ लोगों को लाभ देने का आरोप बिल्कुल गलत है। वह किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष में नहीं हैं। उनको जो रिपोर्ट उनके विभाग के जूनियर अधिकारियों ने दी है उसके अनुसार ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया है।

पुलिस ने मामले का वेरिफिकेशन करने के बाद उक्त लोगों पर मामला दर्ज किया है। बुर्जियां जीपीई के सर्वे के अनुसार ही लगाई गई हैं। किसी को इसे तोड़ने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें