गांव खब्बे डोगरा पुल के पास हाईवे पर ट्रक में सवार 15 लोगों ने ड्राइवर और सहायक को पीटकर बासमती चावल से लदा ट्रक छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव अलादीनपुर निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि रात साढे़ 12 बजे जंडियाला गुरु की अनाज मंडी स्थित आढ़त नंबर पांच से बासमती चावल लोड करके ट्रक पर तरनतारन आ रहे थे। यह बासमती डीआर के शैलर मालिक बीने शाह को पहुंचाई जानी थी। हाईवे स्थित गांव खब्बे डोगरा के पास पुल पर ट्रक पर सवार करीब 15 लोगों ने ड्राइवर सतनाम सिंह और सहायक गुरलाल सिंह को पीटा। आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। सतनाम सिंह और गुरलाल सिंह की दोनों बाजू बांध दी गई। बासमती चावल से लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार व ड्यूटी अफसर एएसआई सविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। सतनाम सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।