फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: आठ हजार की रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व पटवारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में बाजवा कॉलोनी, गौंसपुरा निवासी राजस्व पटवारी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बताया गया कि गुरदासपुर के गांव हरदोचंदे निवासी शमशेर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक एक्शन लाइन में दायर की गई शिकायत की जांच के बाद उपरोक्त माल कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त शिकायत की जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त आरोपी ने बैंक द्वारा जारी एनओसी को शिकायतकर्ता के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए 10,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी ने पहले 1,500 रुपये नकद लिए थे और दो किस्तों में 6,500 रुपये ट्रांसफर किए थे। इस जांच के बाद आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विजिलेंस पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें