फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजासांसी थाना प्रभारी निलंबित: शराब के नशे में थाने में सोते मिले, डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने दिए आदेश

Thu, 09 Jul 2026 02:34 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

ड्यूटी के समय नाके से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने, शराब के नशे में पाए जाने और कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने को अनुशासनहीनता मानते हुए डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल का निरीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के थाना राजासांसी के थाना प्रभारी को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल सीमा क्षेत्र में लगाए गए नाकों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जिस नाके पर थाना प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई थी, वहां वह मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन




थाना प्रभारी के नाके पर नहीं मिलने पर डीआईजी सीधे थाना राजासांसी पहुंचे। वहां थाना प्रभारी अपने कार्यालय में पीछे बने कमरे में शराब के नशे में सोता मिला। मौके पर उसकी हालत देखकर अधिकारियों ने जांच कराई, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी के समय नाके से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने, शराब के नशे में पाए जाने और कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने को अनुशासनहीनता मानते हुए डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। डीआईजी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें