फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल संचालन हुआ सुरक्षित: फॉग सेफ्टी डिवाइस के सहारे दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
-फिरोजपुर मंडल में ठंड में रात्रि पैट्रोलिंग शुरू, कोहरे में लोको पायलट को सिग्नल की जानकारी, रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाने के उपाय
विज्ञापन

-
फिरोजपुर। धुंध और ठंड के मौसम में रेलवे सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए फिरोजपुर मंडल ने कई अहम कदम उठाए हैं। अब फॉग सेफ्टी डिवाइस के सहारे लोको पायलट को आगे आने वाले सिग्नलों और रेल ट्रैक की जानकारी मिलती है, जिससे ट्रेनें सुरक्षित गति से चल सकती हैं। इसके साथ ही लोको पायलट को सिग्नल लोकेशन बुकलेट उपलब्ध कराए गए हैं और सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है।
डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाया गया है। सिग्नल से पहले ट्रैक पर लाइम मार्किंग, बिजली के खंभों पर चमकदार सिग्मा बोर्ड और व्यस्त फाटक पर पीले संकेत पट्टियां लगाई गई हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ट्रैक पर रात्रि पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीपीएस आधारित उपकरणों से लैस
पैट्रोलिंग के दौरान दो रेलकर्मी दोनों दिशा में ट्रैक की जांच करते हैं। वे जीपीएस आधारित उपकरणों से लैस होते हैं और मार्ग में एक-दूसरे के पैट्रोलिंग रजिस्टर पर साइन कर आदान-प्रदान करते हैं। किसी भी अनियमितता को देखने पर तुरंत संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट की जाती है। इस व्यवस्था से न केवल धुंध में ट्रेन संचालन सुरक्षित होगा, बल्कि ठंड में ट्रैक टूटने और डिरेलमेंट जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। यात्रियों की सुरक्षा और समय पर ट्रेन संचालन के लिए यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें