फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हेलो! मैं राहुल गांधी बोल रहा हूं’

Thu, 20 Oct 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कपूरथला
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हेलो! मैं राहुल गांधी बोल रहा हूं। मुझे आपसे कुछ बात करनी है।
विज्ञापन


अगर ऐसी कॉल आपके मोबाइल पर आए तो चौंकना मत, क्योंकि 2017 विस चुनाव को लेकर पंजाब में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कमान संभाली है। 

जनता से सीधे कनेक्ट होने के लिए कांग्रेस ने मोबाइल नेटवर्क का सहारा लिया है। चंडीगढ़ के लैंडलाइन नंबर 0172-5231830 से आटो जेनरेटेड वॉयस कॉल लोगों को मोबाइल पर आ रही है। इस आटो जेनरेटेड वॉयस कॉल में राहुल गांधी बताते है कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के प्रति दरियादिली दिखाई है। केंद्र में यूपीए की सरकार के समय पंजाब का लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। इसमें किसानी का कर्ज भी शामिल था। उसके बावजूद किसानों की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक से दो मिनट की कॉल में राहुल गांधी पंजाब के हालात से अवगत करवाते हुए कांग्रेस की पंजाब को देन का गुणगान कर रहे हैं। इस लिहाज से साफ नजर आ रहा है कि पंजाब में जीत दर्ज करने के लिए राहुल गांधी ने कमान संभाल ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें