पंजाब पुलिस ने शादी के दौरान गोलियां चलाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिछले दिनों अमृतसर देहात पुलिस में तैनात एक टेलीफोन आपरेटर कांस्टेबल ने एक शादी समारोह में गोलियां चलाईं। इसके बाद उक्त कांस्टेबल की वीडियो वायरल हुई। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को भी की जिसके बाद पुलिस ने वायरल हुई वीडियो की जांच की। इसके बाद आरोपी की पहचान भंगली कलां गांव निवासी रणजोध सिंह के रूप में हुई।
डीएसपी मजीठा मनमेाहन सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसने जिस हथियार से विवाह समारोह में गोलियां चलाई है, उसकी जांच करवाई जाएगी कि वह हथियार उसके पास कहां से आया है।
मालूम हो कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा फायरिंग की वीडिया वायरल हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत की कि शादी समारोह में गोलियां चलाने वाला कांस्टेबल रणजोध सिंह है। पुलिस ने जांच करवाई तो पता चला कि रणजोध सिंह अमृतसर देहाती पुलिस में बतौर टेलीफोन आपरेटर का काम करता है।