फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी: सचिन पायलट ने मान सरकार पर साधा निशाना, भाजपा-अकाली दल से पूछा सवाल

Mon, 23 Nov 2026 01:41 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट अमृतसर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी और उम्मीदवारों का चयन योग्यता, जन प्रतिक्रिया तथा जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
सचिन पायलट अमृतसर पहुंचे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


पायलट ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केवल हास्य और हल्की-फुल्की टिप्पणियां की हैं, जबकि प्रदेश के गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की आवश्यकता थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती और बेहद संवेदनशील राज्य है, जहां जिम्मेदार और गंभीर सरकार की जरूरत है। पायलट ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब के लोगों को बेहतर विकल्प दे सकती है।
विज्ञापन


पायलट ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन पर भी सवाल उठाते हुए इसे अवसरवादिता बताया। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों के कारण दोनों दलों का गठबंधन टूटा था, क्या वे अब समाप्त हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें