फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अमरिंदर सिंह ने 96 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट किए जन समर्पित, यहां पढ़ें कार्यक्रमों का शेड्यूल

Thu, 31 Oct 2019 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर दो अलग-अलग स्टेज हैं, जिसमें एक एसजीपीसी की ओर से लगाई है। इससे विश्व की सिख संगत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस तरह नहीं होना चाहिए। वह आज भी प्रयासरत है कि किसी भी तरह से स्टेज एक हो जाए। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति व पीएम किस स्टेज पर आएंगे, इस सवाल पर सीएम ने कहा कि सूबा सरकार की तरफ से उन्होंने सुल्तानपुर लोधी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के समागम के शिरकत करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया है।

तक उनकी तरफ से आने का कोई संदेश नहीं मिला है। जो भी समागम में शिरकत करने आएगा, उसका तहेदिल से स्वागत होगा। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को सुल्तानपुर लोधी में 100 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों का उद्घाटन कर संगत को समर्पित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह में शामिल होना नवजोत सिंह सिद्धू की निजी इच्छा है। इस पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से सिद्धू को न्योता मिला है। इस समारोह का हिस्सा बनने का फैसला भी उन पर ही निर्भर करता है। 

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया कि पंजाब सरकार करतारपुर कॉरिडोर की 20 डॉलर की एंट्री फीस संगत की सुविधा के मद्देनजर दे सकती हैं, लेकिन वह सिद्धांत के विरोध में हैं। क्योंकि अभी तक दुनिया के किसी भी कोने में स्थित धार्मिक स्थल के दर्शनार्थियों की ओर से इस तरह की कोई फीस अदा नहीं की गई है। इसलिए वह भी इस फीस को अदा करने के विरोध में हैं। जिससे संगत पाकिस्तान जाकर श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सके। 

ये होंगे प्रोग्राम 
  • सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब परिसर स्थित भाई मरदाना जी दीवान हाल में 1 से 08 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम
एक नवंबर
  • आसा दी वार: सुबह 04 बजे से 06:30 बजे हजूरी रागी श्री हरमंदिर साहिब के भाई रणधीर सिंह जी करेंगे।
  • अरदास व हुक्मनामा: सुबह 06:30 से 07 बजे तक।
  • बिलावल की चौकी: सुबह 07 बजे से 08 बजे तक हजूरी रागी श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर भाई गगनदीप सिंह जी करेंगे।
  • शबद विचार: सुबह 08 बजे से 09:30 बजे तक बाबा जगजीत सिंह जी हरक्खोवाल वाले करेंगे।

रबाबियों का नगर कीर्तन-
  • 550 रबाबी विभिन्न संगीत अकादमियों से अपने हाथों में रबाब व तंती साज लेकर गाड़ी में सवार होकर स्कूलों के बच्चे व संगत के साथ सुबह 10 बजे से 12:30 बजे गुरुद्वारा श्री रबाबसर भरोआणा से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी में नगर कीर्तन के रूप में पहुंचेंगे
  • 550 बच्चे तंती साजों व रबाब से इकट्ठे संगत के रूप में स्टेज पर बैठकर 12:30 बजे से दोपहर 02 बजे तक कीर्तन करेंगे।
  • गुरबाणी कीर्तन व कविशरी दरबार दोपहर 02 से 05:30 बजे तक होगा।

शाम के दीवान-
  • सोदूरू का कीर्तन: शाम 05:30 से 06 बजे तक हजूरी रागी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर भाई गगनदीप सिंह जी करेंगे।
  • रहिरास: शाम 06 से 06:30 बजे तक।
  • अरदास व हुक्मनामा: शाम 06:30 से 07 बजे तक।
  • आरती व गुरबाणी कीर्तन: शाम 07 बजे से 08 बजे तक हजूरी रागी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर भाई दविंदर सिंह जी करेंगे।
02 नवंबर 2019-
  • आसा दी वार : सुबह 04 बजे से 06:30 बजे तक हजूरी रागी श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर भाई लखविंदर सिंह जी करेंगे।
  • अरदास व हुक्मनामा: सुबह 06:30 बजे से 07 बजे तक।
  • बिलावल की चौकी: सुबह 07 बजे से 08 बजे तक हजूरी रागी श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर भाई शौकीन सिंह जी करेंगे।
  • शबद विचार: सुबह 08 बजे से 07 बजे तक ज्ञानी बलदेव सिंह जी श्री पाउंटा साहिब वाले करेंगे।
  • गुरबाणी कीर्तन: सुबह 09 बजे से 10 बजे तक हजूरी रागी श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर भाई जसपिंदर सिंह जी और भाई हरपिंदर सिंह जी करेंगे।
  • भोग सहिज पाठ: सुबह 10 से 11 बजे तक डाले जाएंगे।

शाम के दीवान-
  • सोदरू का कीर्तन: शाम 05:30 से 06 बजे तक हजूरी रागी श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर भाई शौकीन सिंह जी की करेंगे।
  • रहिरास: शाम 06 बजे से 06:30 बजे तक।
  • अरदास व हुक्मनामा: शाम 06:30 बजे से 07 बजे तक।
  • आरती व गुरबाणी कीर्तन: शाम 07 बजे से 08 बजे तक हजूरी रागी श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर भाई सुखजिंदर सिंह जी करेंगे।
  • शबद विचार:रात 08 बजे से 09 बजे तक ज्ञानी किशन सिंह जी संतन की कुटिया श्री अमृतसर वाले करेंगे।
आकर्षण-
  • पुस्तक प्रदर्शनी:01 से 13 नवंबर तक।
  • चित्र प्रदर्शनी:01 से 13 नवंबर तक।
  • ड्रोन शो: 09 से 12 नवंबर तक
  • दीपमाला: 08 से 13 नवंबर तक।
  • अमृत संचार:01 से 13 नवंबर तक।

सुल्तानपुर लोधी में 96 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट जन समर्पित 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुल्तानपुर लोधी में 96 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट जन समर्पित किए गए। प्रोजेक्टों के डिजीटल उद्घाटन के मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए इस कदम को अपनी सरकार का एक निमाना योगदान बताया।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने याद किया कि उनके पिता जी की ओर से 50 साल पहले सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी की याद में आंखों के चेकअप के लिए कैंप का आयोजन किया था और अब उनको इस पवित्र मौके को मनाने का सौभाग्य मिला है। 

सीएम ने श्री गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि के तौर पर लोगों को अपने घरों में शाम के समय एक दीया जलाने का आह्वान किया। जन समर्पित किए विकास प्रोजेक्टों में पवित्र काली बेईं पर 9.30 करोड़ की लागत वाले 3 उच्च स्तरीय पुल और 30.72 करोड़ से 6 सड़कों की मरम्मत और चौड़ा करना शामिल है।

13 सड़कों की विशेष मरम्मत, पवित्र काली बेईं पर 1.38 करोड़ की लागत से 2 फुट ओवरब्रिज, वीवीआईपी के आवागमन के लिए 2 करोड़ की लागत से 2 पैंटून पुल भी समर्पित किए। 

2.39 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक रेस्ट हाउस (विश्राम घर) भी बनाया गया है। बेईं के किनारों को 10.81 करोड़ रुपये की लागत से पत्थरों से मजबूती देने का काम भी मुकम्मल कर लिया गया है। श्री गुरु नानक देव जी बायो डायवर्सिटी पार्क और बीड़ शिकारगाह में कांजली रोड कपूरथला पर 2.59 करोड़ की लागत से तैयार जंगल (कंजरवेशन फारेस्ट) का उद्घाटन भी किया। 

इसी के साथ 11 करोड़ की लागत से पहला भूमिगत 66 केवी सब स्टेशन और 5.97 करोड़ की लागत से अपग्रेड बस अड्डे का उद्घाटन भी किया। इससे पहले सीएम ने 35 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 53 करोड़ की लागत से 542 एकड़ में बन रही 3 टेंट सिटी और 18 पार्किंग स्थानों के काम के साथ-साथ जन सुविधाओं के प्रबंधों का जायजा भी लिया। 
विज्ञापन

उन्होंने स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग को विशेष बसें चलाने को यकीनी बनाने के लिए कहा और इंटरसिटी मिनी बसें और ई-रिक्शों की मुफ्त सेवाएं प्रदान करने के लिए भी कहा। सरकार की ओर से 319 करोड़ की लागत से श्री गुरु नानक देव जी सेंटर फॉर इनवेंशन, इनक्यूबेशन एंड ट्रेनिंग, बेबे नानकी गर्ल्स कॉलेज और 20 करोड़ की लागत से श्री गुरु नानक देव जी ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा चुका है। 

सूबा सरकार इस क्षेत्र के विकास के हिस्से के तौर पर बुनियादी ढांचो के कामों पर 235 करोड़ रुपये, इंस्टीट्यूट आफ इंटर-फेथ स्टड्डीज की स्थापना पर 480 करोड़ रुपये और 300 करोड़ रुपये ‘पिंड बाबे नानक दा’ के लिए खर्च कर रही है।

इस दौरान सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, लोक निर्माण मंत्री विजय इंद्र सिंगला, विधायक नवतेज सिंह चीमा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, डीजीपी दिनकर गुप्ता, सैर सपाटा विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव हुस्न लाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजबीर सिंह, जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के सचिव जसप्रीत तलवार, डिवीजनल कमिशनर बी. पुरुषार्था और मुख्यमंत्री के ओएसडी गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें