फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेहूं बेचने जा रहा इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना घन्नियां के बांगर की पुलिस ने रविवार की रात पंजाब फूड ग्रेन विभाग के इंसपेक्टर और उसके साथी सरकारी गेहूं की बोरियों को गलत ढंग से बेचने जाते वक्त गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ एसआई जसवंत के बयानों के आधार पर उक्त दोनों ही आरोपियों इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह और उसके सहयोगी ट्रक ड्राइवर लक्षमण सिंह के खिलाफ धारा 409 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसओ जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विभाग का एक सरकारी अधिकारी सरकारी गेहू ंकी बोरियां गोदाम से फतेहगढ़ चूड़िया की तरफ बेचने जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर गत देर रात को अलीवाल बाइपास पर नाकाबंदी करके उक्त आरोपियों को रास्ते में ही दबोच लिया। पुलिस की मौके पर छानबीन करने के बाद इस मामले से पर्दा उठा। एसएचओ ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह पंजाब फूड ग्रेन विभाग में इंस्पेक्टर के रूप में तैनात है।
विज्ञापन


 इसके अलावा गांव धीर की गेहूं के गोदाम में इंचार्ज के रूप में कार्यरत है। आरोपी फतेहगढ़ चूड़ियां की दाना मंडी में आढ़त की दुकान भी करता है। उन्होंने बताया कि गत देर रात करीब साढ़े बारह बजे अलीवाल बाइपास के पास पुलिस ने फतेहगढ़ चूड़िया की ओर जा रहे एक ट्रक को देखा तो उसको रोका जब तलाशी ली तो ट्रक में से 385 गेहूं की बोरियां बरामद हुई।

पकड़े जाने के बाद आरोपी अनाज की बोरियां के संबंध में कोई जायज सबूत पेश नही कर सका। मौके पर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफअतार कर लिया और गंहू की बोरियों से भरे ट्रक को अपने कब्जे में लिया। मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें