पाकिस्तान की जेल में शहीद हुए सरबजीत सिंह को बुधवार एक वर्ष पूरा हो गया। सरबजीत के गांव भिखीविंड के गुरुद्वारे में सरबजीत सिंह की बरसी के उपलक्ष्य में अखंड पाठ रखा गया।
सरबजीत सिंह का पूरा परिवार नम आंखों से रब का जाप करते रहे। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और सरबजीत के परिवार को ढांढस बंधाया।
दलबीर कौर ने कहा कि अगर राजकुमार वेरका ने उनके परिवार का हाथ ना थामा होता तो शायद उनके परिवार को इंसाफ मिलना बहुत मुश्किल होता। सरबजीत को जो मान-सम्मान भारत सरकार की ओर से मिला है उसका पूरा परिवार डॉक्टर वेरका और भारत सरकार का आभारी है।
वेरका ने कहा कि सरबजीत सिंह की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर भिखीविंड के विधायक विरसा सिंह वल्टोहा, इंदरजीत सिंह बासरके, बॉबी चौहान, विजय कुमार तथा विकास दत्त मौजूद थे।