फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

Mon, 25 Nov 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री बेबो (करीना कपूर) ने बिना एसजीपीसी के सूचना केंद्र में जानकारी दिए सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका तो अदाकारा के प्रशंसकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उसकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसक धक्कामुक्की करते रहे। इसकी धक्कामुक्की के बीच बेबो ने सचखंड के मुख्य भवन के पुल में प्रवेश किया। तोता रंग की ड्रेस, लाल दुप्पटे और नाखूनों को लाल रंग से सजाकर करीना कपूर शाम छह बजे श्री अकाल तख्त साहिब की ओर जाने वाले गेट के पास भारी सुरक्षा के बीच पहुंची। सूचना केंद्र के अधिकारियों ने उसको जोड़ाघर से रिसीव किया और सूचना केंद्र में जाने से मना कर दिया।

सूचना अधिकारी जसविंदर सिंह जस्सी उन्हें अपने साथ लेकर सचखंड में गए। प्रशंसकों की भीड़ के बीचोबीच ही बेबो को सचखंड के बीच नतमस्तक होने का मौका मिला। बेबो ने पूरे स्कून के साथ सचखंड के दर्शन किए और गुरबाणी का कीर्तन श्रवण किया। करीना ने पत्रकारों से बातचीत नहीं की। करीना में एक कंपनी के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें