इस्लामबाद स्थित भल्ले वाला खूह में रविवार व सोमवार देर रात श्री बाबा दीप सिंह वुलन मिल फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
आग
लगने की घटना के बाद चौकीदार व स्थानीय लोगों ने मिट्टी व पानी पाकर उसे
बुझाने की कोशिश की, लेकिन उसे काबू नहीं पाया जा सका। सेवा समिति ढाब
खाटिका और दमकल विभाग की गाड़ियों को सूचित किया। दमकल विभाग की चार
गाड़ियां ने छह घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्टरी के मालिक
मनु मेहरा ने बताया कि कि सुबह 3 बजे उन्हें फैक्टरी के चौकीदार विजय का
फोन आया कि फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। उन्होंने दमकल विभाग की
गाड़ियो को सूचित किया। आग से फैक्टरी में लगी मशीनें व करीब 10 लाख के
कंबल जल के राख हो गए हैं।