फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पुजारी की गला दबा कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के मजीठा विधानसभा हलके के अंतर्गत आते गांव गोपालपुरा-मंजविंड में स्थित मंदिर श्री बावा लाल जी के पुजारी मोहन लाल भारद्वाज की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उनके बेटे सोहन लाल भारद्वाज को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुजारी की पत्नी और नौकर भी गंभीर जख्मी हैं। इसके बाद आरोपी मंदिर की गोलक में रखे 60 हजार रुपये और घर से जेवर लूट कर फरार हो गए। नौकर और बेटे के बयान के बाद अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात दो बजे करीब दस लोग पुजारी मोहन लाल के घर की बाहरी दीवार फांद कर घर में घुसे। आवाज सुनकर उठे पुजारी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने परिवार की महिलाओं को बंधक बना लिया। इसके बाद पुजारी और उनके बेटे से नगदी और अन्य कीमती सामान की जानकारी मांगी। इंकार करने पर आरोपियों ने पुजारी को पहले खूब पीटा और फिर गला दबा कर उनकी हत्या कर दी। पिता की हत्या से गुस्साए सोहन लाल और नौकर कृष्णा ने उनका विरोध किया। संख्या में अधिक होने के कारण आरोपियों ने बंधक बनाई गई पुजारी की पत्नी सत्यवती, नौकर और बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपी मंदिर के गोलक से 60 हजार रुपये और घर से जेवर लूटकर ले गए।
डीएसपी मजीठा जुगेश्वर सिंह गोराया और थाना कत्थूनंगल एसएचओ मोहित शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। नौकर और बेटे के बयान के बाद अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी के अनुसार आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया गया है। पुजारी का परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। बीते 20 साल से वह इस मंदिर की सेवा में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें