गुरदासपुर में रोष जताते ब्राहम्ण सेवा दल के सदस्य।
- फोटो : amarujala
ब्राह्मण सेवा दल की ओर से जिला प्रधान मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में अमरनाथ यात्रियों पर हमले का विरोध किया गया।
उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर जम्मू कश्मीर में हिंसा फैला रहे है ताकि अमरनाथ यात्रा बंद हो सकें।
बनिहाल टनल के पास अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया गया। इससे शिव भक्तों में रोष है। शिव भक्त इन हमलों की परवाह किए बिना यात्रा पूरी करेंगे और आगे भी यात्रा करेंगे।
सरकार को अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों की सुरक्षा के उचित प्रबंध करने चाहिए। साथ ही अमरनाथ यात्रा पर टैक्स बंद करना चाहिए।
मौके पर शहरी प्रधान प्रमोद शर्मा, अमित कुमार, मनी कुमार, अश्वनी कुमार, राणा, साजन शर्मा, अश्वनी शर्मा उपस्थित थे।