फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में आतंकवाद पीड़ित परिवारों ने जताया रोष

Sun, 22 May 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में जानकारी देते आतंकवाद पीड़ित परिवारों के सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आतंकवाद पीड़ित परिवारों ने पंजाब हिंदू टेररिस्ट विक्टिम रिहैबिलिटेशन एसोसिएशन के बैनर तले भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ रोष व्यक्त किया और दोनों पार्टियों के प्रदेश प्रधानों को इस सबंधी एक मांग पत्र भी भेजा।
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों का आरोप है कि दोनों पार्टियों वोटों के लिए उनका सहारा लिया और सत्ता में आने के बाद मांगे पूरी नहीं की। एसोसिएशन ने सरकार को दो माह का समय देते हुए चेतावनी दी कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा कड़ा संघर्ष किया जाएगा। 

एसोसिएशन के पंजाब चेयरमैन सतीश कुमार, प्रधान अशोक शर्मा व महासचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आतंकवाद प्रभावित परिवारों से राजनेताओं ने सिर्फ वोट की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी ने आतंकवाद प्रभावित परिवारों की मांगे पूरी करने का वादा किया था।
विज्ञापन


भाजपा ने उनकी मांगे पूरी नहीं की। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने 1984 के दंगा पीड़ितों को तो सहायता प्रदान कर दी लेकिन आतंकवाद पीड़ित परिवारों को कोई सहायता नहीं दी। एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने मांग की हाईकोर्ट के जज के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाए, जो आतंकवाद से संबंधित एक रिपोर्ट तैयार करे, जिसमें पीड़ित परिवारों के  नुकसान व उनकी मौजूदा स्थिति से लेकर आतंकवाद के कारण शामिल हों।

इसके अलावा परिवारों की मांग है कि हर जिले में पीड़ित परिवारों के शहीद सदस्यों की याद में स्मारक स्थल बनवाये जांए। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि उनकी मांगों को दो माह के भीतर नहीं पूरी की तो वह पूरे पंजाब में संघर्ष का एलान करेंगे। इस दौरान अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर व पठानकोट के पीड़ित परिवार उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें