पुलिस थाना धारीवाल के समक्ष धरना लगाते लड़की के परिजन व गांव वासी।
- फोटो : amarujala
मनचले पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को गांव डेयरीवाल के लोगों ने थाना धारीवाल के सामने धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों जीटी रोड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने दो दिन की मोहलत मांग कर धरना खत्म कराया।
प्रदर्शन कर रहे गांव डेयरीवाल के सतनाम सिंह, मनिदर सिंह, सरपंच हरभजन सिंह, पूर्व सरपंच जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गांव की एक लड़की धारीवाल में एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा है। स्कूल आते-जाते समय छात्रा के साथ गांव का एक युवक अभद्र व्यवहार करता था।
जब लड़की ने अपने परिजनों को बताया तो यह मामला पंचायत के ध्यान में लाया गया। गांव में ही इस मामले का समझौता 27 जुलाई को करा दिया गया था। इसे बाद आरोपी युवक के परिवार ने लड़की के परिवार वालों के खिलाफ थाना धारीवाल में शिकायत दे दी।
इस पर मंगलवार को दोनों पार्टिया थाना धारीवाल पहुंची। यहां पीड़ित लड़की के परिवार को पुलिस ने इंसाफ देने की बजाए कथित बिना वजह तंग परेशान करने का प्रयास किया गया। इस पर गांव वासियों ने थाना धारीवाल के समक्ष जीटी रोड पर चक्का जाम करके पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
थाना धारीवाल के प्रभारी कुलवंत सिंह मान का कहना है कि लड़की के परिवार थाना धारीवाल की बजाए पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी है, जिसकी जांच डीएसपी गुरदासपुर कर रहे है। दो दिन का समय मांग धरना समाप्त करा दिया गया है।