काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स पंजाब की गुरदासपुर में हुई बैठक में काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के सभी इंजीनियरों ने काफी समय से लंबित मांगों को लेकर संघर्ष की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि पंजाब के समूह सरकारी विभागों, बोर्डों, कारपोरेशनों टेक्निकल, इंजीनियर, सहायक इंजीनियर, प्रमोटी एसडीओ और कार्यकारी इंजीनियर राज्य स्तरीय संगठन की एपेक्स बॉडी काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करती आ रही है लेकिन सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान ही नहीं दे रही है।
बैठक में पहुंचे काउंसिल के चेयरमैन इंजी. मनजिंदर सिंह मत्तेनंगल और सचिव इंजी. सुखविंदर सिंह बागोवानी ने अपने संबोधन में सदस्यों और सरकार को आगाह किया कि वह चल रहे लोक हित के कामों को पूरी तनदेही के साथ करने के लिए तत्पर रहते हैं। वह कभी नहीं चाहते कि इनमें किसी प्रकार की रुकावट आए।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि लंबित मांगों की तरफ जल्द कोई ध्यान न दिया गया तो काउंसिल में शामिल पंजाब सहित, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और यूटी चंडीगढ़ के समूह काउंसिल की राज्य स्तरीय बैठक में अगली कार्रवाई करने का फैसला लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
बैठक में काउंसिल के चेयरमैन मत्तेनंगल व सचिव बागोवानी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर रजिंदर गौर, इंजी.रछपाल सिंह, इंजी.निर्मल सिंह भंगू, इजी.नरेश कुमार, इजी. भुपिन्दर सिंह सोमल, इजी. रजिंदर कक्कड़, इजी.कुलबीर सिंह, इजी.दविंदर सिंह, इजी.बरिंदर सिंह, इजी.रणजीत सिंह, इजी.हेम राज, इजी.सुखविंदर सिंह खैहरा, इजी.गुरजीत सिंह मौजूद थे।