बेरोजगार लाइनमैन यूनियन की बैठक शनिवार को राम सिंह दत्त यादगारी हाल में आयोजित की गई। इस दौरान बेरोजगार लाइनमैनों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से अपना वादा निभाने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जोगिंद्र मंज ने की। बैठक में प्रांतीय नेता भोला सिंह, सोमा सिंह व रजिंदर सिंह ने भी हिस्सा लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगार लाइनमैन यूनियन पिछले लंबे समय से मांगों को लेर संघर्ष करते आ रहे है।
इस पर मुख्यमंत्री पंजाब ने जनवरी 2011 में 5 हजार लाइनैमन भर्ती करने का विज्ञापन जारी किया था और भर्ती को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए थे। बाद में सिर्फ एक हजार लाइनमैनो को ही नियुक्ति पत्र दिए गए। शेष चार हजार लाइनमैन आज भी नियुक्ति पत्र के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा यूनियन की मुख्यंमत्री के साथ कई बैठकें हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने हर बार टालमटोल कर देते है। इससे तंग आकर सरबजीत सिंह तरनतारन और राजकुमार फाजिलका आत्महत्या कर चुके है।
वक्ताओं ने कहा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता दुर्गेश पाठक ने यूनियन से वायदा किया है कि पार्टी की सरकार बनने पर पहले महीने में ही रेगूलर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया है।