फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Tue, 26 Jul 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
डीसी कार्यालय के समक्ष धरना देते किसान संगठन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
किसानों की मांगों को लेकर किरती किसान यूनियन और भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) की ओर से गुरु नानक पार्क में एकत्र होने के बाद प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता किसान यूनियन एकता के जिलाध्यक्ष लखविंदर सिंह और तरलोक सिंह बहरामपुर ने की।
विज्ञापन


किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह सुलतानी और जिलाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार किसानों-मजदूरों के हितों की अनदेखी करते हुए बड़े उद्योगपतियों व कंपनियों के मुनाफों में बढ़ोतरी करने वाली नीतियां लागू कर रही है। 

पंजाब का किसान कर्जदारी में फंसकर आत्महत्या कर रहा है। खेती घाटे का धंधा बन गई है लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को संकट से निकालने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि असमर्थ किसानों का समूह कर्ज माफ किया जाए, कर्ज करके खुदकुशियां करने वाले किसानों-मजदूरों के पीड़ित परिवारों को पांच लाख मुआवजा दिलाया जाए और परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन


धरने को हरदियाल सिंह, अजीत सिंह, बलविंदर सिंह, मुखविंदर सिंह, अजीत सिंह, कर्म सिंह, डा. अशोक भारती, तरलोक सिंह, दलबीर सिंह, भजन सिंह, पलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें