कपूरथला में मसजिद चौक में हुर्रियत का पुतला फूंकते बजरंग दल के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में बढ़ती श्रद्धालुओं से मारपीट और वाहनों की तोड़फोड़ की घटनाओं पर बजरंग दल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मस्जिद चौक में एकत्रित होकर कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा पैदा किए गए हालातों के विरोध में प्रदर्शन किया और हुर्रियत के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा बॉबी, विहिप के पंजाब नेता संजीव बजाज, विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान प्रदीप जैन, जिला मंत्री ओम प्रकाश कटारिया, विहिप नेता मंगत राम भोला, बजरंग दल पंजाब नेता श्रवण यादव, हिंदू हेल्पलाइन के जिला प्रभारी राजकुमार अरोड़ा, हिंदू हेल्प लाइन के जिला अध्यक्ष दविंदर अरोड़ा और राजेश शर्मा उपस्थित थे।