संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिले में खरीफ सीजन 2026-27 के तहत धान की सरकारी खरीद सुचारू रूप से जारी है। अब तक मंडियों में 36,360 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 35,766 मीट्रिक टन की खरीद सरकारी एजेंसियों ने की है। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर की शाम तक 18,655 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा और 18,471 मीट्रिक टन की खरीद हुई।
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय है। कुल खरीद में पनग्रेन ने 14,963, मार्कफेड ने 13,839, पनसप ने 2,703 और पीएसडब्ल्यूसी ने 4,261 मीट्रिक टन धान खरीदा। अब तक 3,574 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है, जिसमें पनग्रेन 627, मार्कफेड 2,137, पनसप 445 और पीएसडब्ल्यूसी 365 मीट्रिक टन शामिल है। डीसी ने किसानों से निर्धारित मापदंडों के अनुसार धान मंडियों में लाने की अपील की।