फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गुरु नानक मेडिकल कॉलेज में कैदी वार्ड का उद्घाटन

Mon, 17 Aug 2026 06:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब के जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गुरु नानक मेडिकल कॉलेज अमृतसर में 30 बिस्तरों वाले कैदी वार्ड का उद्घाटन किया। यह नया वार्ड जेलों में बंद कैदियों और हवालातियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। मंत्री ने इस दौरान केंद्रीय जेल अमृतसर का भी दौरा किया और कैदियों से सुविधाओं पर फीडबैक लिया।
विज्ञापन

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि कैदी और हवालाती भी समाज का हिस्सा हैं। उन्हें आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उपचार के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। मंत्री ने केंद्रीय जेल अमृतसर में कैदियों और हवालातियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उनसे बातचीत कर सुविधाओं और जेल प्रबंधों पर फीडबैक प्राप्त किया। मंत्री ने अधिकारियों को कैदियों की जायज आवश्यकताओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। नियमों के अनुसार उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा। मौके पर अतिरिक्त आयुक्त निगम जय इंदर सिंह, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह, डॉ. मृदु गुप्ता, डॉ. आईपीएस ग्रोवर, डॉ. नीरू अत्री, जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नविंदर सिंह, कमलदीप सिंह और मनिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें