फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला को बताया बेअंत कालेज आफ इंजिनियरिंग का प्रिंसिपल

विज्ञापन
विकीपीडिया पर प्रिंसिपल के नाम के आगे लिखा सिद्धू मूसेवाला का नाम। संवाद - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
विकीपीडिया में बेअंत कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एडं टेक्नोलॉजी का प्रिंसिपल सिद्धू मूसेवाला को लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कालेज के डायरेक्टर तेजिंदर सिंह सिद्धू का कहना है कि कोई असामाजिक तत्व ने वीकिपीडिया में एडिट कर प्रिंसिपल का नाम सिद्धू मूसेवाला लिख रहा है। इस संबंध में एसएसपी गुरदासपुर को लिखित शिकायत दी गई, जिन्होंने साइबर सेल को जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि गूगल पर बेअंत कालेज के प्रिंसिपल का नाम सर्च किए जाने पर सिद्धू मूसेवाला आ रहा है। जबकि विकीपीडिया पर भी प्रिंसिपल का नाम सिद्धू मूसेवाला लिखा गया है। इस संबंध में लोग काफी तंज कस रहे हैं और व्हाट्स एप पर मैसेज भेज रहे हैं। इस संबंध में प्रिंसिपल तेजिंदर सिंह ने कहा कि तीन दिन पहले ही यह मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने सोचा कि शायद किसी ने वेबसाइट हैक कर वहां छेड़छाड़ कर दी गई हो। लेकिन वेबसाइट में ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह नाम विकीपीडिया पर जानबूझ कर कोई बदल रहा है। क्योंकि विकीपीडिया पर कोई भी अपना एकाउंट बना कर वहां जानकारी दे सकता है। इस संबंध में विकीपीडिया पर उनकी ओर से एक दो बार ठीक करवाया भी गया है। जबकि कोई बार बार उसे गलत कर देता है। वही नाम गूगल पर सर्च करने पर भी आता है। यह एक छोटा मसला नहीं है। इस तरह कोई भी किसी भी उच्च अधिकारी का नाम बदल कर कुछ भी कर सकता है। इसलिए उन्होंने इसकी लिखित शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें