फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल और बस की भिडं़त में गर्भवती पत्नी और पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना श्री हरगोबिंदपुर के गांव चीमा खुडी के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे एक दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पत्नी 6 महीने की गर्भवती थी। हादसा बुधवार देर रात का है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। मरने वाला युवक कुवैत से वापस आया था और इन दिनों अपने गांव में ही काम धंधा करता था। बताया जा रहा है कि जब बस ने बाइक को टक्कर मारी तो मोटरसाइकिल को आग लग गई थी। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर में सुखदेव सिंह निवासी गांव चीमा खुडी ने अपने बयान में बताया है कि उसका बेटा भूपिंदर सिंह (30) और उसकी बहू मनदीप कौर (28) श्री हरगोबिंदपुर से अपने गांव चीमा खुडी के लिए मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। जब वह दोनों अपने गांव के पास पहुंचे तो बटाला साइड से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस हादसे में दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें