फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में पुलिस मुठभेड़: वांछित आरोपी जगजीत सिंह ने पुलिस पर की फायरिंग, दो गोलियां लगने से घायल

Sat, 12 Sep 2026 02:13 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन

सार

जगजीत सिंह पहले से ही मुकदमा नंबर 205 में वांछित था। इस मामले में भी उस पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। उसके संपर्क में रहने वाले अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई में मुकदमा नंबर 205 में वांछित आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जगी को मुठभेड़ के बाद घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर अवैध हथियार से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान आरोपी को दो गोलियां लगीं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




पुलिस को जगजीत सिंह उर्फ जगी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। वह एक आपराधिक मामले में वांछित था। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया। पेट्रोल पंप के पास पीछा किए जाने के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की। उसका मोटरसाइकिल फिसल गया और वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने अपने अवैध हथियार से पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस टीम ने पहले उसे चेतावनी दी थी। आरोपी द्वारा फायरिंग जारी रखने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


पहले भी पुलिस पर फायरिंग का आरोप
पुलिस के अनुसार, जगजीत सिंह पहले से ही मुकदमा नंबर 205 में वांछित था। इस मामले में भी उस पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। उसके संपर्क में रहने वाले अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


हथियार के स्रोत और साथियों की तलाश
इस घटना के संबंध में थाना सिटी तरनतारन में 12 सितंबर 2026 को मुकदमा नंबर 246 दर्ज किया गया है। इसमें धारा 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया। इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसकी भी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच आगे बढ़ने पर आरोपी की पूरी भूमिका सामने आएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें