फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की ठगी के आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रवासी भारतीय हरपिंदर सिंह के साथ एक करोड़ 60 लाख की ठगी करने वाले पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के अति निकट रहे अमरजीत सिंह और उसके भाई सुखजिंदर सिंह का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। मामले के तीसरे आरोपी आईडीएफसी बैंक के सेल्स अफसर राहुल खन्ना को कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, अमरजीत और सुखजिंदर की मोबाइल लोकेशन अमृतसर शहर की ही आ रही है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपने राजनीतिक आकाओं के संपर्क में हैं और एनआरआई से समझौते का जुगाड़ ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, 1.60 करोड़ की ठगी का शिकार हुए हरपिदर सिंह ने पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनकी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल कारोबारी अमरजीत सिंह और उसके भाई सुखजिंदर सिंह के मोबाइल एफआईआर दर्ज होने के बाद भी ऑन हैं।
आरोप है कि राहुल खन्ना के सहयोग से आरोपियों ने बिके हुए एक होटल का कर्ज दूसरे होटल पर शिफ्ट करवा लिया था। हरपिंदर सिंह और कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह दोनों पुराने दोस्त थे। हरपिंदर ज्यादातर विदेश में ही रहते थे। साल 2015 में वह अमृतसर लौटे थे। तब दोनों भाइयों ने उनका लाखों रुपया होटल कारोबार में लगवा दिया था। 2018 में आरोपियों के मंसूबों की भनक हरपिंदर सिंह को लगी और उन्होंने होटलों का हिसाब मांगा, जिसे दोनों भाई घाटे में बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें