फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मध्य प्रदेश से हथियार लाकर बेचने वाले दो और आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 06:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। चार दिन पहले मध्य प्रदेश से हथियार लाकर बेचने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के नाम गोविंद निवासी पंझेरा नालागढ़ हिमाचल प्रदेश और संजीव कुमार निवासी गुरु नानक पुरा प्रेम नगर कोट खालसा है।
अन आरोपियों से पुलिस ने एक प्वाइंट 32 बोर, दो मैग्जीन और दस कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी (डी) हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी दो अभिमन्यु राणा ने बताया कि थाना सिविल लाइन की पुलिस ने सात जुलाई को पांच आरोपियों जय शर्मा, निखिल शर्मा, मोहनी, करन शर्मा और अर्पित ठाकुर को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पुलिस ने दो पॉइंट 32 बोर के पिस्टल, तीन मैगजीन और आठ कारतूस बरामद हुए थे। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आधार पर ही उक्त आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। इसके तहत वीरवार को पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। यह सभी आरोपी पिछले लंबे समय से हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जय शर्मा उर्फ सुखा के खिलाफ थाना इस्लामाबाद, एसएसओसी, थाना सदर में असलहा एक्ट, प्रिजनर एक्ट के तहत करीब छह मामले दर्ज हैं। इसी तरह निखिल शर्मा के खिलाफ थाना सदर में दो असलहा एक्ट, आरोपी मोहनी के खिलाफ थाना इस्लामाबाद में एनडीपीएस एक्ट और असलहा एक्ट के दो और संजीव कुमार के खिलाफ थाना इस्लामाबाद में असलहा एक्ट का एक केस दर्ज है। फिलहाल पूछताछ जारी है। आने वाले दिनों में और भी रिकवरी होने व अन्य लोगों के पकड़े जाने की उम्मीद है।
- फोटो-9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें