फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी शताब्दी स्थापना दिवस पर लगाई जाएगी चित्र प्रदर्शनी

विज्ञापन
एसजीपीसी के 100 साला स्थापना दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अमृतसर एसजीपीसी कार्या? - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शताब्दी समागमों के दौरान 12 से 15 नवंबर तक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल के बाहर एक विशाल चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी एसजीपीसी के अब तक के इतिहास के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने वीरवार बाद दोपहर पंजाब के 30 चित्रकारों के साथ एक बैठक का आयोजन कर इस चित्र प्रदर्शनी के बारे में सुझाव मांगे। साथ ही बैठक में प्रदर्शनी की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी के लिए कौन-कौन सी तस्वीरें बनाई जाएंगी, इसके लिए एसजीपीसी इन सभी चित्रकारों के साथ एक सप्ताह की वर्कशॉप का आयोजन करेगी। चित्रकारों को स्पष्ट किया गया है कि प्रदर्शनी में एसजीपीसी की स्थापना के लिए किए गए संघर्ष, सिखों द्वारा शिअद की अगुवाई में लगाए गए मोर्चे और कुर्बानियों के इतिहास के बारे में जानकारी देने वाली तस्वीरों को ही जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें