फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: मजीठा में बाइक सवारों ने शराब ठेके के बाहर फेंका पेट्रोल बम, फायरिंग की; नुकसान नहीं

Wed, 19 Mar 2025 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दो आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने पेट्रोल बम शराब के ठेके के बाहर फेंक दिया, जिससे वहां पर आग लग गई। इसके बाद आरोपियों ने मौके पर गोलियां भी चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
अमृतसर में फेंका पेट्रोल बम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के मजीठा इलाके में मंगलवार देर रात को अज्ञात लोगों की ओर से शराब ठेके के बाहर पेट्रोल बम फेंका गया। पेट्रोल बम से आग लग गई, लेकिन किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उस पर काबू पा लिया। आरोपियों की ओर से मौके पर गोलियां भी चलाई गई। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दो आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने पेट्रोल बम शराब के ठेके के बाहर फेंक दिया, जिससे वहां पर आग लग गई। इसके बाद आरोपियों ने मौके पर गोलियां भी चलानी शुरू कर दी। इससे आसपास अफरा तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल बम फेंकने और गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया और ठेके के अंदर मौजूद कर्मचारियों की जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें