देर रात को आरोपी श्री गुरु अर्जन निवास सराय के पास पहुंचा और हाथ में पकड़े गुटका साहिब को फाड़कर फेंकने लगा। यह देख आसपास के लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और गुटका साहब को भी एकत्रित कर एसजीपीसी के हवाले कर दिया गया।
अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब के पास सोमवार देर रात एक व्यक्ति की ओर से गुटका साहिब को फाड़कर बेअदबी की गई। हालांकि बेअदबी करने वाले आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हवाले कर दिया गया। आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह है और वह दरबार साहिब के पास का ही रहने वाला है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात को आरोपी श्री गुरु अर्जन निवास सराय के पास पहुंचा और हाथ में पकड़े गुटका साहिब को फाड़कर फेंकने लगा। यह देख आसपास के लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और गुटका साहब को भी एकत्रित कर एसजीपीसी के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने यह हरकत क्यों की और इसके पीछे क्या कारण रहे।