फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में केवल सात दुशहरा कार्यक्रम के आयोजन को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल अमृतसर में जौड़ा रेलवे फाटक पर दशहरे के दौरान हुए बड़े रेल हादसे के बाद इस बार जिला प्रशासन दशहरा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बेहद गंभीर हो गया है। प्रशासन ने आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार से होने वाले किसी दुर्घटना के लिए भी खुद आयोजकों को जिम्मेदार बना दिया है।
विज्ञापन

जिले में इस साल दशहरा मनाने के लिए जिले भर में केवल सात कमेटियों को आधिकारिक तौर पर अनुमति दी गई है। इनमें से भव्य स्तर पर मनाए जाने दो दशहरा आयोजनों में से सिर्फ एक को ही मंजूरी मिली है जो सरकारी कालेज के मैदान में मनाया जाता है। तिब्बड़ी रोड पर फाटक के समीप नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर सात में मनाए जाने वाले आयोजन को मंजूरी नहीं दी गई। इस संबंधी फिलहाल फाइल को पेंडिंग रखा गया है।
पिछले पांच साल से गुरदासपुर सिटी में दो जगहों पर बड़े स्तर का दशहरा मनाया जाता है। इनमें से सरकारी कालेज खेल मैदान का नेतृत्व जोगिंदर पाल कालिया और स्कीम नंबर सात तिब्बड़ी रोड का नेतृत्व हरदीप सिंह रियाड़ की ओर से किया जाता है। प्रशासन ने तिब्बड़ी रोड सड़क के किनारे दशहरे लगने के चलते फाइल को पेंडिंग रख दिया गया है। सरकारी कॉलेज में भी कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच दशहरा मनाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

इन सात जगहों पर मनाया जाएगा दशहरा
1. दशहरा मेला कमेटी गुरदासपुर (प्रधान-जोगिंदर पाल कालिया)
2. श्री राम सेवा समिति (प्रधान-बलविंदर कुमार)
3. ठठियारी गेट बटाला (प्रधान-अशोक लुथरा)
4. श्री राम दशहरा कमेटी नेहरू गेट बटाला (प्रधान-राजीव कुमार)
5. राम ड्रामाटिक क्लब हरचोवाल (प्रधान-यशपाल डोगरा)
6. सनातन धर्म सभा रजि. फतेहगढ़ चूड़िया (प्रधान-दर्शन लाल)
7. कृष्णा दीवान ड्रामाटिक क्लब प्रेम नगर बटाला (प्रधान-कौशल नंदन)
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कमेटियां
अतिरिक्त उपायुक्त तेजिंदर पाल सिंह की ओर से साफ कर दिया गया है कि बेशक दशहरा मनाने की परमिशन दे दी गई है, लेकिन इस दौरान कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदार संबंधित कमेटी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से तय शर्त-नियम का पालन न किया गया तो प्रशासन कानूनी कार्रवाई भी करेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त तेजिंदर पाल सिंह की ओर से जारी आदेशों में बताया गया कि दशहरा कमेटियों को दशहरा मनाने की मंजूरी संबंधित उप मंडल मजिस्ट्रेट और विभाग की रिपोर्ट के आधार पर शर्तों के तहत दी गई है। दशहरा कमेटियों को कहा गया है कि दशहरा मनाने वाली जगह के मालिक या संस्थान की ओर से मंजूरी जरूर प्राप्त करें। फंक्शन वाली जगह रेलवे ट्रैक, नेशनल हाईवे और लोगों की आम आवाजाही वाली सड़क से दूर हो। दशहरे वाली जगह के ऊपर लोगों के आने जाने संबंधी पूरा रास्ता हो, आने जाने वालों को कवर करते सीसीटीवी कैमरे लगे हो। लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्लान संबंधित थाना प्रभारी की निगरानी में बनाया जाए। मौके पर आग बुझाने वाले यंत्रों का पूरा प्रबंध किया जाए। रावण के पुतलों से आम पब्लिक की इतनी दूरी होनी चाहिए कि उसके गिरने पर किसी का कोई नुकसान न हो। लाउड स्पीकर संबंधी मंजूरी संबंधित उप मंडल मजिस्ट्रेट से प्राप्त करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें