फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: भीषण गर्मी में दिन-रात लग रहे बिजली कट से लोग परेशान, दो दिन में 28 हजार शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 6, 7
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर।
भीषण गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दूसरी तरफ लोग बिजली कट से परेशान हैं। पिछले दो-दिन की बात करें तो पावरकॉम के 1912 कंप्लेट नंबर पर 28 हजार के करीब शिकायतें पहुंच चुकी हैं, लेकिन समाधान न होता देख लोगों का गुस्सा पावरकॉम दफ्तरों में तैनात मुलाजिमों पर निकल रहा हैं।
वीरवार देर रात ऐसा ही मामला सामने आया, जब हलका नॉर्थ के मजीठा रोड इलाके में लोड ज्यादा और ट्रांसफार्मर कम होने से बिजली के तार जल गए। इससे बिजली गुल होने के बाद 2 बजे तक बिजली ठीक करने जब पावरकॉम मुलाजिम न पहुंचा तो लोगों ने रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों के प्रदर्शन में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा भी देर रात पहुंच गईं और मौके पर ही एसडीओ से बात कर ट्रांसफार्मर बदलवा दिया। उन्होंने बताया कि सुबह 4 बजे ट्रांसफार्मर बदला गया और बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। हलका वेस्ट के साउथ सिटी में भी रात 11 बजे बिजली बंद होने के कारण लोग रात साढ़े 12 बजे कोट खालसा बिजलीघर पहुंच गए। इलाकावासी साजन कुमार, बलविंदर सिंह, अजय गिल आदि ने बताया कि कोट खालसा बिजलीघर में रात के समय कोई भी बिजली मुलाजिम मौजूद नहीं था, यहां तक कि वहां पर लगे नंबरों पर फोन किया तो किसी ने फोन भी नहीं उठाया।
विज्ञापन

पावरकॉम के पास मुलाजिमों की कमी: अमरजीत सिंह
पावरकॉम से सेवामुक्त जेई अमरजीत सिंह ने बताया कि सेवामुक्त हो रहे मुलाजिमों की जगह सरकार नए मुलाजिमों की भर्ती नहीं कर रही। इस कारण पूरे पंजाब में पावरकॉम मुलाजिमों की कमी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्राइवेट कंपनी के साथ समझौता कर युवाओं को भर्ती किया है, लेकिन वह भी रात के समय काम पर नहीं आते। इसलिए लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने का वादा करने से पहले सरकार को पावरकॉम में नई भर्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन

हर डिवीजन के ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ा : चीफ इंजीनियर
बॉर्डर जोन के चीफ इंजीनियर देसराज बांगड़ ने बताया कि शहर की सभी डिवीजनों के अंतर्गत आते ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। हर घर में पंखों के अलावा कूलर और दो-तीन एसी चल रहे हैं। इस कारण बिजली तारें केबल बाक्स और ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली बंद की शिकायतों के समाधान को लेकर सिटी सर्किल के एसई जीएस खेहरा के अंडर में टीमें तैनात की गई है, जिन इलाकों में बिजली संबंधी कोई शिकायत मिल रही है, वहां पर जाकर तारों और ट्रांसफार्मरों को बदलकर बिजली चालू करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें