फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो न हटाने पर विवाद, दो घायल

Wed, 03 Jun 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित चार मरला क्वार्टर में घर के बाहर ऑटो खड़ा करने से रोकने पर दो लोगों ने एक दूसरे पर डंडों और लोहे की पाइप से हमला कर दिया। झगड़े में दोनों लोगों के सिर पर गहरी चोटें आई।
विज्ञापन


उन्हें सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान साब सिंह व प्रेम कुमार निवासी चार मरला क्वार्टर के रूप में हुई है। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 में की गई है।

घायल साब सिंह ने बताया कि प्रेम कुमार ने उसके घर के बाहर आटो खड़ा किया था। जब उसने प्रेम को ऑटो साइड में करने के लिए कहा तो वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगा।
विज्ञापन


गाली गलौच से मना करने पर प्रेम ने उस पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। उसकी बाजू भी फैक्चर हो गई। वहीं दूसरी ओर प्रेम कुमार ने बताया कि उसने गली में ऑटो खड़ा किया था। साब सिंह ने उसे आटो आगे करने के लिए कहा।

वह ऑटो आगे करने लगा तो साब सिंह ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी और उसके सिर पर डांग मार कर दी। इससे उसके सिर पर चोट आई। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें