तेज आंधी से शनिवार रात मोहल्ला भदरोआ में गोदाम की दीवार गिरने से पास खड़ी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार का कुछ मलबा ट्रांसफार्मर पर गिरने से ट्रांसफार्मर की लिंक तारें टूट गई और पावर कट हो गया।
गोदाम के मालिक पंकज ने बताया कि एक पहले ही उन्होंने गोदाम का काम शुरू करवाया था। ठेकेदार ने न तो गोदाम का लेंटर डाला और न ही दीवारों को सही ढंग से दीवार बनाई।
शनिवार रात चली आंधी में गोदाम की दीवार गिर गई। इससे पास खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हाेंने कहा कि दीवार का कुछ मलबा ट्रांसफार्मर पर भी जा गिरा। इसके कारण ट्रांसफार्मर की लिंक तारें भी टूट गईं। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
वहीं कार के मालिक सुभाष चंद्र का कहना है कि वह पांच मिनट पहले ही अपनी कार वहां पार्क करके गए थे। ट्रांसफार्मर की तारें टूटने से मोहल्ले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।