फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवियर से निकला 1.5 करोड़ का सोना: दुबई से गोल्ड लेकर आया था यात्री, अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 07:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

 अमृतसर स्थित श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर दुबई से आई एक फ्लाइट में एक यात्री अंडरवियर में करीब दो किलो सोना छिपाकर लाया था। सोने की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1.5 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया है। कस्टम विभाग की ओर से यह सोना दुबई के पैसेंजर से पकड़ा गया है। हैरानी की बात यह है कि यात्री ने यह सोना अंडरवियर में छुपाया हुआ था। लेकिन, कस्टम की ओर से शक के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर दुबई से आई एक फ्लाइट में एक यात्री अंडरवियर में करीब दो किलो सोना छिपाकर लाया था। फ्लाइट जैसे ही अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो, चेकिंग के दौरान यात्री को पकड़ लिया गया। पकड़े गए सोने की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम अधिकारियों ने आरोपी व सोने को कब्जे में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार यात्री ने सोने को पेस्ट के रूप में चार पाउच में भरकर अपने अंडरवियर में छिपाया हुआ था। कस्टम अधिकारियों ने सूचना मिलने पर फ्लाइट से उतरे यात्रियों की जांच गहनता से शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति के अंडरवियर में से चार पाउच बरामद किए गए, जिनमें 1935.14 ग्राम सोना पेस्ट में रूप में भरा हुआा था। कस्टम विभाग ने एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें