फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: गुरदासपुर में बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के बाद 4 हेरोइन के पैकेट बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। अंतरराष्ट्रीय भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात 113 बटालियन ने बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) घानिए के बांगर में शनिवार देर रात आए एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन गिरने वाली जगह पर बीएसएफ और पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद बीएसएफ ने चार पैकेट में करीब 2.750 हेरोइन पैकिंग समेत बरामद की है।
इस संबंधी प्रभाकर जोशी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के 4 पैकेट बरामद हुए हैं। जो ड्रोन मारकर गिराया गया है, वह 9 किलो तक हेरोइन उठाकर 15 किलोमीटर तक उड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि बीओपी डेरा बाबा नानक रोड़ पर शनिवार सुबह बीएसएफ की इसी बटालियन के जवानों और पाकिस्तान स्थित तस्करों के बीच फायरिंग हुई। हालांकि इस दौरान तस्कर धुंध का फायदा उठाते हुए तस्कर मौके पर से भागने में सफल हो गए। फायरिंग के बाद बीएसएफ के जवानों की ओर से इलाके की सर्च की गई, जिसमें जवानों को पाइप के जरिये भारत में भेजी गई 20 पैकेट हेरोइन, 2 पिस्तौल, 242 रौंद कारतूस व 6 मैगजीन बरामद हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें