फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद डेयरी के मालिक को घायल कर 45 हजार लूटे, विरोध करने पर मालिक की पत्नी की जांघ पर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन व कर्फ्यू हटने के लगभग 70 दिन के बाद अपराधी फिर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार दोपहर एतिहासिक कस्बा ब्यास में मोटरसाइकिल पर आए चार हथियारबंद लुटेरों ने चांद डेयरी के मालिक को तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया। पति को बचाने के लिए आई उसकी पत्नी वीना रानी की जांघ में गोली मारकर गल्ले में रखे 45 हजार की राशि लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। घायल महिला को बाबा बकाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। जहां डॉक्टर उसकी जांघ से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जख्मी दुकानदार भूपिंदर पाल ने बताया कि वह पास ही स्थित अपने घर गए थे। दुकान पर उनकी पत्नी बैठी हुई थी। दो मोटरसाइकिल पर चार नौजवान दुकान पर आए। आते ही उन्होंने गल्ले में रखी नकदी लूटनी शुरू कर दी। शोर सुनकर वह घर से बाहर निकल कर दुकान में पहुंचे। उन्होंने नौजवानों से पूछा की गल्ले से पैसे क्यों निकाल रहे हो, इतना कहते ही इन में से दो लुटेरों ने उन पर दातार से हमला कर दिया। एक लुटेरे ने उस पर रिवाल्वर से फायर किया। गोली उसके पास से निकल गई। जब पत्नी मुझे बचाने के लिए लुटेरों पर लपकी, तो उसकी जांघ पर गोली मारकर 45 हजार की राशि लूट कर मोटर साइकिल में फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश जारी : डीएसपी
डीएसपी बाबा बकाला हर कृष्ण सिंह ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे चार युवक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चांद डेयरी में पहुंचे। उन्होंने हथियारों की नोक पर गल्ले से 40 से 45 हजार की राशि लूट ली है। वीना रानी ने जब इसका विरोध किया तो एक लुटेरे ने उसकी जांघ पर गोली मार दी। उसके पति भूपिंदर पाल को दातर मार कर घायल कर दिया और हाथ लहूलुहान हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल ली है। दुकान से खाली रौंद बरामद किये गए हैं। भूपिंदर पाल की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें