फोटो
-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने वीरवार शाम को संयुक्त रूप में ऑपरेशन ब्लू स्टार की पूर्व संध्या पर खालसा मार्च निकाला। दल खालसा के नेता परमजीत सिंह, कंवरपाल सिंह बिट्टू और शिअद अमृतसर के नेता उपकार सिंह संधू, हरपाल सिंह बलेयर ने मार्च की अगुवाई की। मार्च निहंग संगठन बुढ्ढा दल के कार्यालय के पास से शुरू हुआ और श्री अकाल तख्त साहिब पर जा कर समाप्त हुआ। बड़ी संख्या में युवा दोपहिया, चार पहिया वाहनों व पैदल मार्च करते हुए इस में शामिल हुए। इन संगठनों ने 6 जून को अमृतसर बंद का भी अह्वान किया है।