संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी की अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने पुलिस व प्रशासन की ओर से छह जून को अमन शांति बनाए रखने के लिए शहर की दुकानों को बंद करने के फरमान को निंदनीय बताया है। उन्होंने पूछा कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित क्यों की गई हैं। अमृतसर बंद का आदेश किसका है। प्रो. चावला ने कहा कि क्या पंजाब सरकार में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह लोगों को कहे कि छह जून को दुकानें खोलें, हम हिफाजत करेंगे। पिछले तीस बरस से यही हो रहा है। किसी भी पार्टी की सरकार हो, वह जनता को घरों में बंद रख कर बाजार बंद करने का आदेश दे देती है। क्या सरकार हुड़दंगियों से डरती है।