फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई एक किलो हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बीएसएफ ने सीमांत गांव बच्ची विंड में पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई एक किलो हेरोइन बरामद की है। इस दौरान दो बाइक बरामद भी मिली हैं।


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवान मंगलवार को आधी रात सीमांत गांव बच्चीविंड में पंजाब पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान टुकड़ी ने गांव के पास पाकिस्तानी ड्रोन से कुछ गिरने की आवाज सुनी। इस दौरान ड्रोन पर फायर किए। इसके बाद ड्रोन की आवाज आनी बंद हो गई। जवानों ने पुलिस के साथ पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान जवानों ने देखा कि कुछ तस्कर धान के खेत से भाग रहे हैं। जवानों ने तस्करों को चुनौती दी और उनका पीछा कर एक को काबू कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी वहां से बच निकलने में कामयाब हो गए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने लावारिस पड़ी दो बाइक भी बरामद की हैं। बुधवार को दोपहर 12:45 बजे दोबारा से चलाए सर्च अभियान में गांव के बाहर स्थित धान के खेत से दो पैकेट बरामद किए। इसकी जांच में एक किलो और 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें