फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की एनआरआई दुल्हन ने किया धोखा

Sun, 10 Nov 2013 09:30 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई दुल्हन धोखे से शादी कर कनाडा चली गई। तरनतारन के एक परिवार ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उप चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका ने इस मामले की जांच के आदेश डीआईजी बार्डर रेंज ईश्वर चंद्र को जारी कर कहा है कि वह कमीशन को रिपोर्ट करें।

तरनतारन के निवासी गुरदास शर्मा ने आयोग के समक्ष गुहार लगाई है कि उनके लड़के नितिन शर्मा की शादी लुधियाना की लड़की से 12 अगस्त को हुई थी।

शादी एक मैरिज ब्यूरो की ओर से दिए गए विज्ञापन के जरिये हुई थी। इसमें लिखा था कि लड़की कनाडा में रहती है और जाति का कोई बंधन नहीं है।

इस पर उन्होंने लड़की के परिवार से बात की। पता चला कि लड़की की कनाडा के लिए फ्लाइट 20 अगस्त को है। लड़की के परिवार वाले इससे पहले शादी करना चाहते थे। यह शादी अमृतसर के एक होटल में 12 अगस्त को हुई। शादी का रजिस्ट्रेशन तहसीलदार के सामने हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद लड़की के पिता ने पैसों की मांग की। इसको पूरा कर दिया गया। शादी के बाद लड़की एक घंटे के लिए ससुराल तरनतारन आई। वह 20 अगस्त को कनाडा चली गई।

उसका पति तरनतारन में ही है। लड़की के पिता ने दोबारा पैसे मांगे। इस पर उनको संदेह हो गया। शिकायत तरनतारन के एसएसपी को दी गई। जांच डीएसपी को सौंपी गई।

पुलिस ने लड़की के परिवार वालों के साथ मिलकर जांच को आगे नहीं बढ़ाया। अब पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कमीशन ने डीआईजी बार्डर रेंज को जांचकर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें