सीआईए स्टाफ का सरकारी स्कूल के ग्राउंड में छापा, तीन पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीआईए स्टाफ- 2 की टीम ने बाहरी राज्यों से असलहा लाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए की टीम ने छेहर्टा के गांव गुरु की वडाली में स्थित सरकारी स्कूल की ग्राउंड में दबिश देकर गिरोह के एक सदस्य को पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद के साथ पकड़ा है। एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में इसके दो अन्य साथियों की पहचान कर छेहर्टा थाने में तीन लोगों के खिलाफ असलहा एक्ट में केस दर्ज किया है।
एडीसीपी प्रजोत सिंह विर्क ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुरु की वडाली इलाके में कुछ लोग बाहरी राज्यों से पिस्तौल व अन्य हथियार लाकर अपनी पहचान के लोगों को बेचते थे। यह भी सूचना थी कि छह नवंबर को गिरोह के सदस्य गुरु की वडाली गांव के सरकारी स्कूल के ग्राउंड के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। तुरंत सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने एएसआई लखपत राय के नेतृत्व में दबिश देकर एक युवक को काबू कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान खापड़ खेड़ी गांव निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .एक पिस्तौल और एक मैगजीन, जिसमें एक कारतूस था, मिला। आरोपी ने बताया कि वह गुरु की वडाली के सुखचैन सिंह उर्फ बोबी तथा खापड़ खेड़ी के सुनील सिंह उर्फ रेशम उर्फ लंडी से मिलकर अवैध असलहा बेचने का कारोबार करते है। पुलिस की दबिश से पहले वे तीनों इकट्ठे थे, लेकिन बाद में सुखचैन और सुनील अपने किसी ग्राहक को पिस्तौल बेचने चले गए थे।