फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मेहता रोड पर फायरिंग करने वाला एक गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 11:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पुलिस द्वारा मेहता रोड पर एक युवक पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपी अभी फरार है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

करणदीप सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर मेहता रोड नजदीक मकबूलपुरा ने पुलिस को बताया है कि सोमवार रात को 10 बजे का समय था वह गली नंबर 10 मकबूल पूरा मैटर रोड में मौजूद था। लवप्रीत सिंह कालू निवासी श्री गुरु तेग बहादुर नगर, हनी, हैरी, काशी, घोला निवासी मकबूलपुरा और निक्का निवासी गांव कल्ला तहसील पट्टी जिला तरनतारन ने उसे घेर लिया। उसे जान से मारने के इरादे से उस पर फायरिंग की गई। उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। थाना मकबूलपुरा में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए लवप्रीत सिंह उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है, उसके दूसरे साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें