फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 24 वर्षीय युवक की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वजह

Sat, 19 Sep 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने 17 सितंबर की रात हुए 24 वर्षीय युवक साहिलप्रीत सिंह की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाशदीप सिंह उर्फ अभि है, जिसने हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य साथियों को भी नामजद किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे आरोपी और मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी। एडीसीपी योगेश्वर सिंह ने बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे साहिलप्रीत सिंह कोट खालसा फाटक के पास टहल रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी और साहिलप्रीत सड़क पर गिर पड़ा। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मुख्तियार सिंह के बयान पर 18 सितंबर को थाना इस्लामाबाद में मुकदमा नंबर 286 दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आकाशदीप सिंह ने रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची और वारदात से पहले रेकी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का आपराधिक इतिहास
एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ अभि के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं। ये मामले थाना इस्लामाबाद, थाना गेट हकीमां और थाना घरींडा, जिला अमृतसर देहाती में दर्ज हैं। आरोपी मई 2026 में फताहपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था।
- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें